देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का नए युग का डिजिटल बैंक YONO अपनी सफलता का एक साल पूरा कर चुका है. इस मौके का जश्न पूरे देश के साथ मनाने के लिए एसबीआई ने YONO SBI 20under20 अवार्ड की आधारशिला रखी और देशभर से 20 साल से कम आयु के ऐसे युवाओं को चुना जो इस कम उम्र में भी एक मुकाम हासिल कर चुके हैं.
कई क्षेत्रों से जानी-मानी हस्तियों को लेकर गठित की गई जूरी ने कड़ी खोजबीन के बाद देशभर से 20 साल से कम 60 पुरुषों और महिलाओं की एक सूचि तैयार की जिनका YONO SBI 20under20 अवार्ड के लिए नामांकन किया गया. इन 60 लोगों को अलग-अलग श्रेणियों (तीन नाम प्रति श्रेणी) के लिए नामांकन कर जनता की वोटिंग के लिए खोला गया है.
YONO SBI 20under20 अवार्ड का नामांकन निम्न श्रेणियों के लिए किया गया है- स्टूडेंट एचीवर, एक्टर, स्पोर्ट्स चैंपियन, आर्ट एंड लिटरेचर, प्रॉमिसिंग गेमचेंजर, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, परफॉर्मिंग आर्टिस्ट, डिसैबिलिटी चैंपियन, ग्लोबल इंडियन और ससटेनबिलिटी पायनियर.
अवार्ड की इन श्रेणियों के लिए 60 लोगों का नामांकन करने वाली विशिष्ट जूरी में नैशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख दिलीप अस्बे, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर शशी श्रीधरन, फेसबुक के पूर्व डायरेक्टर आनंद चंद्रशेखरन, एक्टर सोहा अली खान, यूएन गुडविल अंबैसडर दिया मिर्जा, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मल्लिका दुआ और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार शामिल हैं.
वहीं अवार्ड के लिए नामांकन एकत्र करने का काम एसबीआई के नॉलेज पार्टनर KPMG ने किया. YONO SBI 20under20 अवार्ड में सहायक एजेंसी के तौर पर, देश की शीर्ष इंफ्लूएंसर औऱ कंटेंट एजेंसी,The Network ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
अवार्ड के लिए चयनित 60 नामांकनों में 15 नामांकन दक्षिण भारत के राज्यों से,17 नामांकन उत्तर भारत के राज्यों से,14 नामांकन पश्चिमी भारत के राज्यों से,5 नामांकन सेंट्रल इंडिया और 3 नामांकन पूर्वी राज्यों से किया गया है. वहीं ग्लोबल इंडियन श्रेणी के लिए 6 नामांकन किए गए हैं.
एसबीआई के प्रवक्ता, चीफ मार्केटिंग अफसर दिनेश मेमन ने कहा, “YONO SBI 20under20 अवार्ड की शुरुआत डिजिटल बैंकिंग प्लैटफॉर्म YONO के सफलतापूर्क एक साल पूरा करने और अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता का मूलमंत्र पा चुके युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है.”
जूरी में शामिल एक्टर दिया मिर्जा ने कहा, “YONO SBI 20under20 अवार्ड का हिस्सा बनना बेहद रोमांचक रहा. इस प्लैटफॉर्म पर देश के बेहतरीन और सफल युवाओं से मुलाकात का मौका मिला. वहीं मेरे साथ जूरी के अन्य सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं, लिहाज़ा उम्मीद है कि हम सभी ने मिलकर अच्छा काम किया है. आप भी इस प्लैटफॉर्म के जरिए चुने गए युवाओं को अपना वोट देकर उनका प्रोत्साहन सुनिश्चित करें.”
No comments:
Post a Comment